रेवाड़ी। भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। उनकी तबियत अचानक अधिक खराब हो गई और उनका निधन हो गया। पालीवाल मृदुभाषी और एक मिलनसार व्यक्ति थे। निजी संबंधों में उन्होंने कभी भी राजनीतिक मतभेदों को आड़ नहीं आने दिया। उनके निधन पर सभी दलों के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। ढालियावास स्थित स्वर्गाश्रम में आज 11 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।