नई दिल्ली। लेबनान की राजधानी बेरुत में तड़के हुए धमाके में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 4000 से अधिक लोग घायल हो गए यह धमाका बंदरगाह के निकट हुआ। यहां पर बड़ी संख्या में गोदाम हैं।
धमाके से इस इलाके का बड़ा हिस्सा तहस-नहस हो गया। यही नहीं मौके से कई किलोमीटर दूर तक लोगों की खिड़कियां और कांच का समान टूट गया। पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल है। अधिकारियों को मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। खलीज टाइम्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस धमाके का वीडियो शेयर किया है।।